{"_id":"6249e0de922a27479b76f197","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp689151326","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी नाबालिग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी नाबालिग निकला
विज्ञापन
तालग्राम। किशोरी को चाऊमीन में नशीला पदार्थ खिलाकर छेड़छाड़ का आरोपी नाबालिग निकला। पुलिस उसे बाल सुधार गृह भेजने की बात कह रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर बीते मंगलवार को एक किशोरी को बहला फुसला का चाऊमीन में नशीला पदार्थ खिलाकर खेत पर ले गया था। पीड़िता किशोरी दूसरे दिन बेहोश खेत पर मिली थी। होश आने पर किशोरी ने किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी।
उप निरीक्षक आशीष कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी की उम्र भी 15 साल है। किशोरी के बयान और मेडिकल नहीं हो सका है। आरोपी ने प्रेम प्रसंग की बात बताई और दो साल से किशोरी से संबंध होने की बात कही है।
थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। आरोपी नाबालिग है। उसे बाल सुधार गृह फतेहगढ़ भेजा जाएगा।