{"_id":"6249e0c7c3ba5100a540b9e8","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6891510190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो रेल में नौकरी के नाम पर बेरोजगार से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो रेल में नौकरी के नाम पर बेरोजगार से लाखों की ठगी
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज)। लखनऊ में मेट्रो रेल में नौकरी लगवाने के नाम पर शातिर ने बेरोजगार युवक से लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित ने रुपये मांगे तो उसे धमकी दी।
थाना क्षेत्र के सुर्सी गांव निवासी अर्पण ने लखनऊ के महानगर निवासी विजय प्रकाश वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि विजय की उसके मामा अनिल से पहले से जान-पहचान थी।
विजय ने मेट्रो लखनऊ में लिपिक पद पर नौकरी लगवाने के लिए 24 अप्रैल 2021 को दो लाख 25 हजार रुपये ले लिए थे। नौकरी नहीं मिली तो रुपये मांगे। इस पर विजय ने उसे धमकी दी। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।