{"_id":"61fd6df07c3dc56721599af0","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6788807149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी को मार डाला
विज्ञापन
जितेंद्र वर्मा की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़ (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के कठेला गांव में गुरुवार रात प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पूर्व प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर युवक का शव खून से लथपथ मिला। सूचना पर पहुंचे एसपी समेत कई अफसरों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने प्रेमिका और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कठेला गांव निवासी किसान राकेश वर्मा के पास ट्रैक्टर है। उनका बेटा जितेंद्र वर्मा (20) ट्रैक्टर चलाता था। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले युवती का गांव में रहने वाले एक अन्य युवक से प्रेम संबंध हो गया। इसका विरोध करने पर गुरुवार रात प्रेमिका ने गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास लगे एक पेड़ के नीचे जितेंद्र को मिलने के लिए बुलाया। यहां सुनियोजित ढंग से प्रेमिका और उसके प्रेमी ने मिलकर जितेंद्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर में कई वार किए, जिससे जितेंद्र की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके पर ही शव छोड़कर अपने-अपने घर चले गए। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने जितेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी पाकर जितेंद्र के परिजन मौके पर पहुंचे और जितेंद्र के शव से लिपट कर बिलख पड़े। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे एसपी एसपी प्रशांत वर्मा और थाना प्रभारी रुद्रप्रताप नारायण त्रिपाठी ने घटनास्थल पर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एसपी ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवती और उसके प्रेमी ने जितेंद्र की हत्या की है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
फोटो वायरल करने की धमकी देने पर उतारा मौत के घाट
गांव में रहने वाली युवती से जितेंद्र के करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे। जितेंद्र के मोबाइल में युवती के साथ के कई वीडियो और फोटो भी हैं। दूसरे युवक से प्रेम संबंध की जानकारी होने पर जितेंद्र ने यह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। इसी कारण प्रेमिका और प्रेमी के साथ मिलकर जितेंद्र की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार आरोपी ने हत्यारोपी युवक ने पहले भी जितेंद्र को जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। आरोपियों और जितेंद्र के परिजनों को मामले की जानकारी नहीं थी। मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जितेंद्र चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। हत्या के बाद से भाई सौरभ, बहन लवली और रीता समेत मां-बाप बेसुध हैं।
शव उठाने पर भड़के परिजन, किया हंगामा
पुलिस ने जब जितेंद्र वर्मा का शव उठाने का प्रयास किया तो परिजन भड़क गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने 24 घंटे में वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया तो परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।