फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

Mon, 06 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के बाद दूसरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा रहा। हर किसी की जुबां पर सिर्फ इसी वारदात की बात थी। हर कोई युवक को लानत दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त करती रही।
विज्ञापन

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान ग्राम चठिया निवासी समरन सिंह दस साल की बालिका को खेत पर ले गया। जहां उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक को दबोच लिया। वारदात के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सीओ शिव कुमार थापा, छिबरामऊ कोतवाल जयप्रकाश शर्मा, सौरिख के प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता, विशुनगढ़ के थानाध्यक्ष किशनपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया, जबकि बालिका का रात में ही मेडिकल परीक्षण सौ शैया अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए कन्नौज भेजा गया। हालांकि पुलिस की टीम लगातार गांव में जाकर शांति व्यवस्था के लिए ड्यूटी करती रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed