{"_id":"62b89cb609cd612758651412","slug":"crime-fir-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp704451273","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यावर्त बैंक में लगी आग, रिकार्ड समेत लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यावर्त बैंक में लगी आग, रिकार्ड समेत लाखों का सामान राख
विज्ञापन
आर्यावर्त बैंक शाखा मकरंदनगर में आग लगने के बाद जला पड़ा सामान।संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के मकरंदनगर स्थित आर्यावर्त जीटी रोड शाखा में रविवार सुबह आग लग गई। खाताधारकों के दस्तावेज व लाखों रुपये का सामान जल गया। भवन मालिक ने बैंक प्रबंधक और दमकल को सूचना दी। मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। शाखा प्रबंधक का दावा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।
मकरंदनगर में रवींद्र श्रीवास्तव के भवन में आर्यावर्त बैंक संचालित है। रविवार सुबह करीब चार बजे भवन स्वामी की पत्नी अपर्णा को केबल जलने की बदबू आई। उन्होंने दरवाजा खोल देकर देखा तो बैंक की खिड़की से लपटें निकल रही थीं। रवींद्र ने सरायमीरा में रह रहे बैंक मैनेजर प्रदीप कटियार और दमकल टीम को सूचना दी। बैंक मैनेजर ने बैंक पहुंचकर ताला खोला। करीब एक घंटे बाद पांच बजे दमकल टीम पहुंची। तब तक काफी सामान जल चुका था। बैंक मैनेजर ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग से आठ हजार खाताधारकों के रिकार्ड, पांच कंप्यूटर, फर्नीचर समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
परेशान न होें खाताधाकर, सुरक्षित है डिटेल
शाखा प्रबंधक प्रदीप कटियार ने बताया कि आग लगने से खाताधारकों के खातों का आवेदन करने वाले फार्म जलकर नष्ट हुए हैं। खातों की स्थिति और ब्योरा ऑनलाइन होता है, जिसे रिकवर कर लिया जाएगा। खाताधारकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। पहले की तरह ही लेनदेन होगा।