{"_id":"62e030b94543c7576704da07","slug":"crime-fighting-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp70965824","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: कन्नौज में विधवा शिक्षिका को जेठ-जेठानी ने पीटकर किया घायल, जान से मारने की देते हैं धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: कन्नौज में विधवा शिक्षिका को जेठ-जेठानी ने पीटकर किया घायल, जान से मारने की देते हैं धमकी
Tue, 26 Jul 2022 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज में शहर के गोल कुआं मोहल्ला में जेठ-जेठानी ने दिव्यांग विधवा शिक्षिका को पीट दिया। पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के गोल कुआं मोहल्ले में रहने वाली प्रीती कटियार दिव्यांग हैं। वे प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। करीब तीन साल पूर्व पति अंकित ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
इसके बाद से वे बेटी के साथ घर में रहती हैं। मंगलवार को प्रीती ने जेठ अमित कटियार और शिक्षिका जेठानी शिल्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि पति की मौत के बाद से ये दोनों उसे घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। 24 जुलाई को जेठ और जेठानी ने उसे पीटा। बचाने पहुंचे भाई सतेंद्र को भी पीटा।
विज्ञापन
आरोपियों ने कहा कि अगर जल्द उसने घर खाली न किया तो उसकी हत्या कर देंगे। कोतवाली पुलिस ने प्रीती की तहरीर पर जेठ और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन