{"_id":"63179276f8dbe516c8178dcd","slug":"crime-action-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp71675175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : दो मामलों में दो दरोगा समेत चार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : दो मामलों में दो दरोगा समेत चार निलंबित
विज्ञापन
कन्नौज। छिबरामऊ के सबलपुर में पिता-पुत्र की हत्या और कटरी में हरदोई के चाचा-भतीजे की हत्या के मामले में एसपी ने दो चौकी प्रभारी और दो बीट सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। दोनोें प्रकरणों की जांच के भी निर्देश दिए हैं।
छिबरामऊ के सबलपुर गांव में रंजिश के चलते चार सितंबर की सुबह सुरेश चंद्र कठेरिया (65), उसकी पत्नी बिट्टन देवी (60), बेटे कमलेश (45) और पौत्र रामू (28) पर धारदार हथियारों से पड़ोसियों ने हमला कर दिया था। इसमें सुरेश चंद्र की मौके पर मौत हो गई थी। बेटे कमलेश ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा था। इस दोहरे हत्याकांड में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने प्रेमपुर चौकी प्रभारी संजय शुक्ला, बीट सिपाही अजय कुमार को निलंबित कर दिया है।
वहीं सदर कोतवाली की कुसुमखोर चौकी प्रभारी विनोद कुशवाहा और बीट सिपाही प्रद्युम्न बैसला को भी निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि हरदोई के थाना बिलग्राम के गांव महादेवा निवासी लाल सिंह (28) उसके भतीजे मटरू (19) की 30 अगस्त को हत्या कर शवों को गंगा में फेंक दिया गया था। दोनों प्रकरणों की जांच शुरू की गई है। इसमें अन्य लापरवाही पुलिसकर्मियों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।