फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,accident,kannauj,kannauj news,up news

रेलवे ट्रैक के करीब पहुंचा ट्रैक्टर, टला हादसा

Thu, 04 Aug 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,kannauj,kannauj news,up news
रेलवे ट्रैक किनारे खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर की गैस एजेंसी क्रासिंग के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर गार्डर तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक के करीब पहुंच गया। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। गेटमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। फिलहाल इस दौरान कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब छह बजे जीटी रोड पर गैस एजेंसी क्रासिंग के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर लोहे के गार्डर तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक के करीब पहुंच गया। चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। ट्रैक के करीब ट्रैक्टर देखकर गैटमैन ने कंट्रोल रूम के साथ आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर आरपीएफ के साथ पहुंची कोतवाली पुलिस ने तत्काल ट्रैक्टर को हटवाया। आरपीएफ ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। आरपीएफ थाना प्रभारी ओपी मीणा ने बताया कि हादसे के समय किसी ट्रेन के गुजरने का समय नहीं था। इससे किसी भी तरह से आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed