{"_id":"62e817b41873fc1ee44989e2","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7107058117","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 घंटे बाद मिला किशोर का शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 घंटे बाद मिला किशोर का शव, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
सौरिख। खड़िनी कस्बा स्थित निचली गंगनहर में पुल से रविवार को छलांग लगाने वाले किशोर का शव 30 घंटे बाद पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के खबरिया गांव निवासी श्यामू उर्फ बाबा (17) रविवार को थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में नाना नेकराम के घर जाने के लिए रविवार को सुबह साइकिल से निकला था। नाना के घर पहुंचने से पहले श्यामू ने खड़िनी में स्थित निचली गंगा नहर पुल के पास साइकिल खड़ी की। दुकानदार सुनील को साइकिल नाना को देने की बात कहकर नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना ननिहाल सहित चौकी पुलिस को दी गई।
स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से किशोर की तलाश शुरू कर दी। सोमवार की शाम को साढ़े पांच बजे के लगभग गंगा नहर की इलाहाबाद ब्रांच के हेड के पास श्यामू का शव नहर में उतराते हुए मिल गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।