फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,accident,kannauj,kannauj news,up news

कन्नौज : डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो की मौत

Thu, 28 Jul 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,kannauj,kannauj news,up news
कन्नौज में हादसा.... सीतापुर के ध्यानार्थ:::एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त कार और मौजूद पुलिस। संव? - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा / तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना क्षेत्र के रनवा गांव के पास सीतापुर से खाटू श्याम जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में जाकर पलट गई। घटना में कार सवार महिला और उनके नौकर की मौत हो गई। कार चालक व कार में सवार महिला की देवरानी घायल हुई है।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के विजय लक्ष्मीनगर निवासी ऊषा अग्रवाल (65) देवरानी पूनम अग्रवाल (60), पंचमपुरावा निवासी नौकर विवेक कुमार (21) और श्यामनाथन मंदिर निवासी चालक दीपक पाल (40) के साथ कार से खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रही थीं। दूसरी कार में ऊषा अग्रवाल का पुत्र यतींद्र अग्रवाल और उसकी पत्नी व पूनम अग्रवाल का पुत्र प्रिंस व उसकी पत्नी सवार थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ऊषा अग्रवाल की कार आगे चल रही थी। रनवा के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराने के बाद कार दूसरी लेन में जाकर पलट गई। पीछे से दूसरी कार में आ रहे यतींद्र व प्रिंस ने आनन फानन ही दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार परिजनों को बाहर निकाला। इसी बीच यूपीडा के अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। आनन फानन ही ऊषा, पूनम, विवेक और दीपक को मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया गया, जहां ऊषा और विवेक को मृत घोषित कर दिया गया। पूनम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है, जबकि दीपक का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहवास परिजनों नहीं स्वीकार रहे थे सच
हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज में ऊषा और विवेक को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिए गए। इसी बीच ऊषा का पुत्र यतींद्र और भतीजा प्रिंस बदहवास हो गए। वह लगातार ऊषा को अस्पताल में भर्ती करने और इलाज शुरू कराने के लिए शोर करते रहे। काफी देर तक जब ये लोग शांत नहीं हुए तो हालात देखते हुए दोनों शवों को मोर्चरी से बाहर निकलवा दिया गया। इसके बाद फिर से एक चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई गई और जब डॉक्टर ने जीवित न होने की बात कही तो यतींद्र और प्रिंस फूट-फूटकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed