{"_id":"62e2dcc8061e615d1d3d9071","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp710021723","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : सवारियों से भरी बस में शार्ट-सर्किट से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : सवारियों से भरी बस में शार्ट-सर्किट से मचा हड़कंप
विज्ञापन
जलालाबाद (कन्नौज)। कानपुर से मैनपुरी जा रही रोडवेज बस की वायरिंग में शार्ट सर्किट से स्पार्किंग होने लगी। बस में धुआं भर गया। आग लगने की आशंका पर यात्री बस से कूदकर भागने लगे।
किदवई नगर डिपो की रोडवेज बस गुरुवार को कानपुर से मैनपुरी जा रही थी। बस में करीब 45 सवारी थीं। जीटी रोड पर खुदलापुर रेलवे स्टेशन के सामने चलती बस के अंदर वायरिंग में शार्ट-सर्किट से स्पार्किंग शुरू हो गई।
चालक ने रोड के किनारे बस को रोक दिया। बस ठहरते ही यात्री खिड़कियों से कूदकर भागने लगे। चालक राजेश कुमार और परिचालक दीपन ने करीब आधे घंटे बाद बस को ठीक किया। इसके बाद सवारियों को लेकर मैनपुरी के लिए रवाना हो गए। एआरएम सुदेश कुमार निगम ने बताया कि किदवई नगर एआरएम मनोज वाजपेयी से बात की गई थी। बारिश के चलते वायरिंग में शार्ट सर्किट हुई थी।