फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,accident,kannauj,kannauj news

हाईटेंशन की करंट से किसान की मौत, एसडीओ और जेई पर केस दर्ज

Fri, 04 Mar 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,kannauj,kannauj news
रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ/सौरिख। क्षेत्र के उरदा नगरिया गांव में ट्रैक्टर पर खेत जा रहा किसान रास्ते में झूल रहे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आया गया। इससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने तीन घंटे तक सौरिख-नादेमऊ मार्ग को जाम कर दिया। एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बिजली विभाग के एसडीओ, जेई और दो लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम उरदा नगरिया निवासी पंकज शाक्य (32) नगला गांव के युवक के ट्रैक्टर पर बैठकर खेत पर सरसों काटने के लिए जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही खेत के पास हाईटेंशन लाइन के झूलते हुए तारों से ट्रैक्टर का साइलेंसर छू गया, जिससे करंट आ गया। सीट पर बैठे होने के कारण चालक बच गया, जबकि पंकज चालक की सीट के पास पहिये के ऊपर बनी सीट पर बैठे होने होने के कारण करंट की चपेट में आ गया। परिजन गंभीर हालत में पंकज को लेकर सौ शैया अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सौरिख-नादेमऊ रोड पर तखत डालकर जाम लगा दिया। ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाला पंकज शाक्य खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पास खुद की महज कुछ जमीन ही है। उसकी शादी सात साल पहले गुरसहायगंज निवासी सपना के साथ हुई थी। उसके बेटा ऋतिक (05) व जैंसी (02) साल की है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। अब मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका है।

कई बार की शिकायत, लेकिन नहीं हुई सुनवाई
जमीन छू रहे तारों को ऊंचा कराने के लिए ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों व लाइनमैन से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण नीरज, सुनील, भीमसेन, सूरज, प्रकाश, ओंमकार, मंजेश व सहदेव ने बताया कि बिजली विभाग से कई सालों से तारों को ऊंचा कराए जाने की मांग की जा रही है।

बिजली के तारों को देखते प्रशासनिक अधिकारी। संवाद

बिजली के तारों को देखते प्रशासनिक अधिकारी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU

हादसा स्थल पर खड़ा ट्रैक्टर। संवाद

हादसा स्थल पर खड़ा ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU

जाम लगाए लोगों को देखता सिपाही। संवाद

जाम लगाए लोगों को देखता सिपाही। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU

पंकज शाक्य (फाइल फोटो)। संवाद

पंकज शाक्य (फाइल फोटो)। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed