{"_id":"61f97e75da0fcc5ba71e218d","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6783509169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकराई, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकराई, दो घायल
विज्ञापन
तालग्राम। तालग्राम से ठठिया जाते समय अनियंत्रित बाइक आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी और इफ्कान गश्ती दल ने घायलों को अस्पताल भेजा। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
थाना तालग्राम बेहटा खास निवासी कृष्ण कुमार बाइक से ठठिया जा रहे थे। साथ में सुधीर कुमार भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के गोवा गांव के पास तेज रफ्तार के कारण आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई। बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया।
सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह और इफ्कान गश्ती दल ने सहकार ग्लोबल की एंबुलेंस से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। बाइक को यूपीडा गश्ती दल की गाड़ी से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।