{"_id":"699decc69b9a5738610ec934","slug":"cousin-brother-in-law-had-relations-with-sister-in-law-by-giving-false-promise-of-marriage-kannauj-news-c-214-1-knj1008-145222-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शादी का झांसा देकर चचेरे देवर ने साली से बनाए संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शादी का झांसा देकर चचेरे देवर ने साली से बनाए संबंध
विज्ञापन
इंदरगढ़। चचेरे देवर पर साली से शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। परिजनों को जानकारी होने पर पंचायत हुई जिसमें युवक ने शादी का आश्वासन दिया था। हालांकि, बाद में उसने बात करना बंद कर दिया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी चार साल पहले औरैया जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति का चचेरा भाई भाभी के घर आने-जाने लगा। इसी दौरान उसके भाभी की छोटी बहन यानी पीड़िता से प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि युवक ने शादी का झूठा वादा कर तीन साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने शादी का दबाव बनाया। पहले तो युवक ने शादी से इन्कार कर दिया था।
चार महीने पहले इस मामले को लेकर एक पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में युवक ने सभी के सामने शादी करने का आश्वासन दिया था। पीड़िता का आरोप है कि पंचायत के बाद युवक ने उससे संपर्क तोड़ दिया। उसने पीड़िता को धमकी देना शुरू कर दिया कि वह जहां चाहे शिकायत कर सकती है। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की गहन जांच की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -