फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Couple returning from Bageshwar Dham died, four injured

Kannauj News: बागेश्वर धाम से लौट रहे दंपती की मौत, चार जख्मी

Sun, 16 Apr 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 16 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Couple returning from Bageshwar Dham died, four injured
तालग्राम। बागेश्वर धाम छतरपुर से दर्शन कर पीलीभीत जा रहे श्रद्धालुओं की कार शनिवार सुबह एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार दंपती की मौत हो गई जबकि परिवार के पांच लोग घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने घायलों को एबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

हादसा शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पीलीभीत के थाना पूरनपुर गांव सिमरा निवासी किसान रामपाल (65) , थाना भूमिचाई गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी चालक महरूम शाह (33) की कार को किराए पर बुक कर परिवार के साथ बागेश्वर धाम दर्शन करने गए थे। दर्शन कर पीलीभीत लौट रहे थे। साथ में पत्नी चंपादेवी (57), पुत्र धर्मेंद्र (22), भाई रामकिशन (40) और छोटे भाई रामनिवास की पत्नी मुन्नीदेवी (35) भी थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के मछैया गांव के पास पहुंचते ही कार अंडर पास रेलिंग से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकार मनोहर सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। वहां रामपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान पत्नी चंपादेवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

-----------------------
नींद की झपकी ने ली दंपती की जान
तालग्राम। रात भर सफर करने के बाद चालक को नींद की झपकी आने से कार बेकाबू हो गई। चालक ने कार को संभालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। नतीजा कार अंडर पास रेलिंग से टक्कर पलट गई। अगर चालक कार को कंट्रोल करने का प्रयास न करता तो और बड़ा हादसा होता। कार अंडर पास से कई फुट नीचे आ गिरती। हादसे में जान गंवाने वाले दंपती का बेटा धर्मेंद्र कुमार भी अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। यूपीडा ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से थाना तालग्राम में खड़ा करा दिया है। कार में एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, चालक का डीएल और दो मोबाइल फोन पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
चार संतानों के सिर से उठ गया माता-पिता का साया
मृतक दंपती के दो बेटे मनीष कुमार और घायल धर्मेंद्र कुमार हैं। दो बेटियां बीरा देवी और सुनीता देवी हैं। मनीश ने बताया कि माता-पिता खेती करते हैं। वह दिल्ली में गेट और फर्नीचर बनाने का काम करता है। भाई-बहन खेती में सहयोग करते हैं।

---
मौत ले आई आगे, पहले उतरना था बढ़ गए आगे
घायल रामकिशन ने रोते हुए बताया कि सौरिख या तालग्राम कट पर उतर कर फर्रुखाबाद होकर पीलीभीत जाना था। यहां न उतर कर भूल से आगे निकल आए और हादसा हो गया। अगर पहले उतर लिया होता तो भाई-भाभी की जान बच जाती। लेकिन होनी होकर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed