फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CO's car hit an e-rickshaw hit, five injured

Kannauj News: सीओ की कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, पांच घायल

Tue, 15 Aug 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 15 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
CO's car hit an e-rickshaw

hit, five injured
कन्नौज। सीओ सिटी की तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा के चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सीओ सिटी का चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। हादसे के वक्त सीओ सिटी डॉ. प्रियंका बाजपेई कार में सवार नहीं थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। सभी घायल सवारियां एक ही परिवार से हैं। वे कानपुर से दवा लेकर वापस आ रहीं थी।
विज्ञापन



हादसा रविवार की देर रात करीब 10:30 बजे शहर में तिर्वा क्रॉसिंग ओवर ब्रिज के पास कचहरी गेट के सामने हुआ। सदर कोतवाली क्षेत्र के जेरकिला मोहल्ला निवासी नरेश (50) देवीपुरवा गांव निवासी अपनी बहन श्यामा देवी (35) की दवा लेने कानपुर गया था। साथ में श्यामा देवी की बेटी संध्या (16) व भतीजी अलका (18) भी थी। रविवार की देर रात करीब 10 बजे कानपुर से यहां पहुंचे। सरायमीरा से जेरकिला जाने के लिए ई-रिक्शा किराये पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा अड़ंगापुर गांव निवासी अमित (40) चला रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा पुल को पार कर सरायमीरा-कोतवाली रोड स्थित कचहरी गेट के सामने पहुंचा, तभी पुलिस लाइन की ओर से आ रही सीओ सिटी की सरकारी कार ने ई-रिक्शा को तेज टक्कर मार दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में ई-रिक्शा पर सवार सभी लोग उछल कर बाहर आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सीओ सिटी की कार का चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। हादसे के वक्त कार में चालक और गनर मौजूद थे।
राहगीरों ने आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सिटी डॉ. प्रियंका बाजपेई, कोतवाल अजय कुमार अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।



पहले तो अधिकारी इस बात से इन्कार करते रहे कि हादसा पुलिस की गाड़ी से हुआ है। जिला अस्पताल पहुंचे एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने यह बताया कि हादसा सामान्य है। पुलिस की गाड़ी नहीं किसी दूसरी गाड़ी से हुआ है। उसकी तलाश कराई जा रही है, लेकिन इस बीच हादसे के बाद का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इससे पुलिस बैकफुट पर आ गई।
वीडियो के हवाले से मामला सामने आने पर पुलिस ने हादसे में सीओ की गाड़ी का होना माना। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि रात करीब 10 बजे शिफ्ट बदलकर सीओ सदर के चालक और गनर पुलिस लाइन से ऑफिस उनके पास जा रहे थे। तभी रास्ते में एक ई-रिक्शा से कार टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।







हादसे में पांच लोगों को जख्मी होने की सूचना पर एएसपी जिला अस्पताल पहुंचे। कोतवाल भी पहुंचे। चूंकि मामला सीओ सिटी की गाड़ी से टक्कर का था, इसलिए कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। एएसपी ने यही कहा कि हादसा जिस गाड़ी से हुआ है उसकी तलाश करवाई जा रही है। बाद में खुद सीओ सिटी डॉ. प्रियंका बाजपेई भी अस्पताल पहुंचीं। हालांकि उनकी जिस गाड़ी से हादसा होने की बात कही जा रही है, वह उसकी बजाये दूसरी गाड़ी से अस्पताल पहुंचीं। वह भी हादसे के बारे में कुछ कहने से बचती रहीं।







हादसे के बाद आसपास के लोग मोबाइल से सीओ सिटी की गाड़ी का वीडियो बनाने लगे। उसे चला रहा वर्दीधारी चालक मोबाइल पर किसी को कुछ बताता हुआ दिख रहा था। मोबाइल से वीडियो बनता देख, उसने गाड़ी भगा दी। उसे भागता देख पीछे लोग भी चिल्लाने लगे। बाद में इसी वीडियो के तेजी से वायरल होने पर पुलिस को भी हादसे की हकीकत स्वीकार करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed