फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

53 नए पाजिटिव, 49 हुए ठीक

Sat, 01 Aug 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में जरूर इजाफा हो रहा है लेकिन स्वस्थ होने वालों की का आंकड़ा भी बेहतर है। शुक्रवार को दो पुलिसकर्मियों, तीन बैंककर्मियों समेत 53 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो 49 मरीज स्वस्थ होने पर घर भेजे गए। मरीजों की संख्या 853 पहुंच गई है। इसमें 540 ठीक हो चुके हैं और 306 को कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आठ मरीजों की मौत हो चुकी है। 79 हॉटस्पॉट हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डा. केसी राय ने बताया कि कोरोना को मात देने वाले सभी 49 लोगों को घर भेजा दिया गया है। ये लोग पांच से सात दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेंगे। मेडिकल कालेज से एक, कनपटियापुर से 38 व तीन बाहरी जनपदों के अस्पतालों में भर्ती थे। सीएमओ ने बताया कि कलक्ट्रेट में कोरोना संक्रमित कर्मचारी मिलने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर सैंपल लिए। इस दौरान तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले। इन कर्मचारियों की रिपोर्ट अभी सीएमओ के पोर्टल पर नहीं डाली गई है। कलक्ट्रेट में 76 सैंपल में एक और डीएम कैंप कार्यालय में 50 सैंपल में दो कर्मचारी पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

यह निकले पॉजिटिव
बैंक आफ इंडिया छिबरमऊ में 38 वर्षीय महिला कर्मचारी, आवास विकास छिबरामऊ निवासी 33 वर्षीय युवक, तालग्राम थाने में 55 वर्षीय मुख्य आरक्षी, सुभाषनगर 12 वर्षीय किशोर, 30 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय महिला, रामकिशन नगर में 80 वर्षीय महिला, गुरसहायगंज कोतवाली में 45 वर्षीय सिपाही, ऊंचा गुरसहायगंज निवासी 25 वर्षीय युवक, मोहद्दीनगर निवासी 42 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, किदवईनगर निवासी 20 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोरी, 30 वर्षीय युवक, एक वर्षीय मासूम, 23 वर्षीय युवती, दाईपुर कन्नौज में 25 वर्षीय युवक, देविन टोला में 29 वर्षीय अधिवक्ता, सेंगरमऊ इब्राहिमपुर में 26 वर्षीय युवक, करनपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, शहर के काजीपुरा में 40 वर्षीय महिला, नदसिया में 19 वर्षीय युवक, गंज काला में 40 वर्षीय व्यक्ति, त्रिपाठीनगर छिबरामऊ में 59 वर्षीय, अजयपाल मोहल्ला में 37 वर्षीय, 35 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोर, 11 वर्षीय किशोरी, 24 वर्षीय युवती, 13 वर्षीय किशोरी, काजी टोला में 60 वर्षीय वृद्ध, कसावान में 40 वर्षीय व्यक्ति, अशोक नगर में 11 वर्षीय किशोरी, आजादनगर में 46 वर्षीय महिला, अवंतीबाईनगर तिर्वा में 60 वर्षीय वृद्धा, 62 वर्षीय वृद्ध, अंबेडकरनगर में सात वर्षीय बालक, पांच वर्षीय बालिका, 32 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोर, 25 वर्षीय युवती, जलालपुर निवासी 12 वर्षीय किशोर, चित्तरपुरवा निवासी 30 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवती, आवास विकास कालोनी में 32 वर्षीय युवक, सेंट्रल बैंक कन्नौज में 54 वर्षीय कर्मचारी, 36 वर्षीय कर्मचारी, बगियाफजल इमाम में 29 वर्षीय युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। एक 42 वर्षीय पत्रकार भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिकेडिंग तोड़ हो रही आवाजाही
गुरसहायगंज। कस्बे में करीब 25 स्थान हॉटस्पॉट जोन की श्रेणी में हैं। कई हॉटस्पॉट जोन में बैरिकेडिंग तोड़ कर लोगों की खुलेआम आवाजाही हो रही है। तिर्वा रोड पुलिस चौकी के पास युवक के संक्रमित मिलने पर तिर्वा रोड को ब्लॉक कर दिया गया। शाम होते ही कुछ लोगों ने हॉटस्पॉट जोन में लगी बल्लियां तोड़ दी। चकोर रोड पर भी बल्लियों को तोड़ कर फेंक दिया है। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि बैरिकेडिंग तोड़ने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
कोविड अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को ज्ञापन
कन्नौज। कोविड-19 अस्पताल कनपटियापुर में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को लेकर सपाइयों ने एसीएमओ को ज्ञापन सौंप सौंपा। व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।

समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने अन्य सपा नेताओं के साथ कोविड-19 अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर सीएमओ के न मिलने पर एसीएमओ डा. राम मोहन तिवारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अस्पताल में पानी, बिजली, खाने की गुणवत्ता व मरीजों की तुलना में बेड की व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि कोरोना से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं, लेकिन पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं। इस मौके पर अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, पवन अवस्थी, सभासद अनिल वर्मा, सभासद मुजम्मिल, उदय वीर, शेखर गिहार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed