{"_id":"653c0bd888fe0c863b074a14","slug":"contractor-accused-of-fraud-of-rs-35-lakh-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4714-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ठेकेदार पर 35 लाख की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ठेकेदार पर 35 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
Sat, 28 Oct 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। बिजली विभाग के संविदा कर्मियों को एक माह का मानदेय न देने और फर्जी बिल लगाकर भुगतान लेने का मामला सामने आया है। एक्सईएन ने आगामी भुगतान पर रोक लगा दी है।
विद्युत वितरण खंड छिबरामऊ के अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रयागराज के प्लॉट नंबर 312 जुनैदपुर, हनुमान गंज की संस्था भारत इंटरप्राइजेज के साथ एक मई 2022 से 30 अप्रैल 2023 तक विभाग का लिखित अनुबंध हुआ था। इस अनुबंध के तहत छिबरामऊ क्षेत्र के सभी उपकेंद्रों पर बिजली परिचालन के लिए 45 कुशल, 57 अकुशल, अनुरक्षण के लिए 57 कुशल व 114 अकुशल संविदा कर्मियों का ड्यूटी पर रखा गया था। इसका कार्यदायी संस्था को एक माह का अग्रिम भुगतान किया गया। कार्यदायी संस्था ने इन कर्मचारियों का अप्रैल का मानदेय भुगतान नहीं किया। जबकि विभाग इसका भुगतान कर चुका है। इसके साथ ही फर्जी बीजक तैयार कर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने 35 लाख नौ हजार 61 रुपये के भुगतान के लिए प्रस्तुत किए थे। जांच के दौरान बीजक फर्जी निकले। एक्सईएन ने बताया कि जब इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो भुगतान पर रोक लगा दी गई है। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।