फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Congress workers caught trying to surround the BJP office

Kannauj News: भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पकड़ा

Thu, 18 Dec 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Congress workers caught trying to surround the BJP office
कन्नौज। भाजपा सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने गुरुवार को जुलूस निकाला। इसके बाद भाजपा कार्यालय घेराव करने निकले कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प हुई। हालांकि, तिर्वा क्रासिंग पर पुलिस ने रोक कर कानून व्यवस्था का वास्ता देकर कांग्रेसियों को वापस किया।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पांडेय के आवास पर 50 कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। दोपहर एक बजे तख्ती लेकर कांग्रेसी भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए निकल पड़े। मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी पुलिस कुलविंदर सिंह व कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ कांग्रेसियों काे रोकने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने झड़प भी हुई। इसके बाद 100 कदम ही कांग्रेसी चल सके। तिर्वा क्रासिंग पर क्षेत्राधिकारी व पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था का वास्ता देकर लौटा दिया। इस दौरान विजय मिश्रा, ऊषा दुबे, निदेश पालीवाल, अजय पांडेय, शाकिर हुसैन, एहसानुल हक, इमरान अली, मेराज, आतिफ अली, मलखान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घेराव की खबर पर कार्यालय पहुंचे भाजपाई
कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय घेरने की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, नगर अध्यक्ष भाजपा शिवेंद्र कुमार, श्यामजी मिश्रा, विशाल शुक्ला, आर्यन कटियार, श्याम दुबे, अभिषेक पांडेय, ऋषभ राजपूत भाजपा कार्यालय पहुंच गए। हालांकि कांग्रेसियों के न पहुंचने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed