फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Communal conflict , shot , one killed

सांप्रदायिक संघर्ष, गोली चली, एक की मौत

Thu, 22 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 22 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Communal conflict , shot , one killed
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान चली गोली से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति है। लोगों ने मूर्ति विसर्जन से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


बवाल बढ़ता देख कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर सपा के जिला कोषाध्यक्ष सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजन को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान किया है।
विज्ञापन


कन्नौज जिले के मकरंदनगर में श्री नवदुर्गा उत्सव के समापन पर गुरुवार दोपहर मूर्ति विसर्जन यात्रा निकली। सैकड़ों लोग नाचते गाते हुए लाखन तिराहे के पास पहुंचे। इस दौरान उधर से गुजर रहे एक समुदाय विशेष के युवक पर अबीर पड़ गई। उसने जानबूझ कर अबीर डालने का आरोप लगा अपने दोस्तों को बुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख दोनों पक्ष के बड़े बुजूर्गों ने समझा बुझाकर शांत कराया। यहां से यात्रा आगे बढ़ी। आरोप है कि कुछ दूर जाते ही एक धार्मिक स्थल से पथराव शुरू हो गया। इससे भगदड़ मच गई। इस दौरान चली गोली से यात्रा में शामिल मकरंदनगर निवासी महेश कुशवाहा (35) और अपूर्व गुप्ता (28) गिर कर तड़पने लगे।

आनन- फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने महेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अपूर्व को कानपुर रेफर कर दिया गया। एक युवक की मौत और दूसरे के घायल होने की सूचना इलाके में फैलते ही सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। फटाफट दुकानें बंद हो गई।

भारी संख्या में आसपास के लोग लाखन तिराहे से कुछ दूर स्थित ग्वाल मैदान में जुट गए। मूर्ति विसर्जन से इनकार कर दिया। लोगों ने यात्रा स्थगति कर जीटी रोड पर धरना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद रास्ता खुल गया और लोग मैदान में मूर्ति लेकर बैठ गए।

इस दौरान डीएम अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी जिला अस्पताल पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली। इलाके में कई थानों की फोर्स के साथ ही पीएसी तैनात कर दी गई है। एसपी ने बताया कि दूसरे थानों को भी सचेत कर दिया गया है। सांप्रदायिकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


गोली चलने के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के भाई रमेश ने सपा जिला कोषाध्यक्ष कैश खान सहित नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। उधर, सांसद डिंपल यादव के प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  मृतक के परिजन को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान किया है। देर शाम आईजी आशुतोष पांडेय एवं डीआईजी एन चौधरी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed