{"_id":"0dcc0cfdcdb5106835b9c184ac72f3c9","slug":"commissioner-visited-yesterday-woke-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कमिश्नर का दौरा कल, जागा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर का दौरा कल, जागा प्रशासन
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त के आगामी मंगलवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर कई दिनों से कलेक्ट्रेट में साफ-सफाई का दौर चल रहा है। डीएम व एडीएम ने रविवार को कलेक्ट्रेट के अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर उनको दिशा-निर्देश जारी किए। इसके बाद कलेक्ट्रेट में संचालित करीब दो दर्जन कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान आरके दफ्तर में बेतरतीब फाइलों को देखकर नाराजगी जताई।
कानपुर मंडल के मंडलायुक्त इफ्तखारुद्दीन कलेक्ट्रेट के कार्यालयों का औचक मुआयना करेंगे। मुयाअने को लेकर प्रशासन बेहद सतर्क दिखाई दे रहा है। कलेक्ट्रेट समस्त कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यालयों की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर लें।
जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों में फाइलों पर धूल जमी हुई मिली। इस पर जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि वह निरीक्षण से पहले सबकुछ ठीक कर लें। यदि बाद में कोई कमी मिलती है, तो संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरके दफ्तर में पुरानी पत्रावलियों के निरीक्षण के दौरान मालखाने में कई जगहों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
इस पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट संदीप कुमार सहित अधीनस्थ बाबुओं को निर्देश दिए कि रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए। हलांकि जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद ही बाबुओं ने कार्यालयों के पीछे खिड़कियों तक की सफाई शुरु करा दी। कलेक्ट्रेट में इन दिनों पुताई का कार्य भी जोर-शोर से चल रहा है।