फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Colorful dessert can be deadly

कलरफुल मिठाई हो सकती घातक

Tue, 10 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 10 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Colorful dessert can be deadly

त्योहार पर लोगों को लुभाने को दुकानदार मिठाइयों को

विज्ञापन
रंग-बिरंगा और चमकीला बनाने को कई प्रकार के रंगों का प्रयोग कर रहे, पर यह कलरफुल मिठाइयां स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। चिकित्सकों की सलाह है कि कलरफुल मिठाइयों के सेवन से बचें।

इनको खाने से आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं जो जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। दीपावली पर मिठाई का भी अपना अलग महत्व है। गणेश-लक्ष्मी की पूजा के समय उनका भोग लगाने के साथ मेहमानों का मुंह मीठा कराया जाता है। लोग दीपावली पर तोहफे में मिठाई देते है।

दीवाली में मिठाई की मांग ज्यादा होने से दुकानदार 10 दिन पहले से ही मिठाई बनाकर उसके भंडारण में जुटे हुए हैं। ऐसे में गुणवत्ता और मानक का भी ध्यान नहीं रहता है। ग्राहकों को आकर्षित करने को मिठाइयों में कई प्रकार के हानिकारक रंग और चमकीले वर्क भी लगाए जाते है।

ऐसे में इन मिठाइयों के खाने से स्वास्थ्य को नुकसान होने की संभावनाएं रहती हैं। इस बारे में सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉक्टर राहुल मिश्रा बताते हैं कि त्योहार पर लोग कलरफुल मिठाइयों के सेवन से बचें। इनके खाने से उल्टी, दस्त, पेट में दर्द आदि जानलेवा बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं।

कहा कि यदि ऐसे लक्षण दिखाई दे तो तत्काल डाक्टर से परामर्श लें। ज्ञात हो कि त्योहार पर कमाई के लिए सबसे ज्यादा मिठाइयों की दुकानों पर दीपावली की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। कई दुकानदारों के यहां गैस सिलेंडर के साथ ही कोयले की भट्टियों पर भी मिठाइयां तैयार की जा रही है।

मुख्य मार्ग पर तालग्राम तिराहा, सौरिख तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, सौरिख बस स्टाप के पास, हीरालाल चौराहा के पास, पीपल चौराहा, विशुनगढ़ तिराहेके अलावा सबसे ज्यादा बजरिया, अस्पताल रोड, जेरकिला, बिरतिया सहित नगर में लगभग दो दर्जन से भी ज्यादा मिठाई की दुकानें हैं।

यहां मिठाई बनाने की रफ्तार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा मिठाई का स्टाक किया जा रहा है। दूध की कमी को देखते हुए अब मिठाई दुकानों के साथ ही देहात इलाकों में भी पाउडर का खोया बना उसकी मिठाइयां तैयार की जा रही है। ज्ञात हो कि दीपावली के तीसरे दिन भाइया दूज का त्योहार मनाया जाता है।

लोगों का कहना है कि त्योहार से काफी दिन पहले ही मिठाइयां तैयार कर उनका स्टाक लगा लिया जाता है। यदि स्टाक बचा तो उन्हीं मिठाइयों से ही भाइयादूज का त्योहार भी निपटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed