फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chips factory will clear, 15 will be laid

चिप्स फैक्टरी का रास्ता साफ, 15 को होगा शिलान्यास

Wed, 30 Jan 2019 12:01 AM IST
kannauj Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 30 Jan 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Chips factory will clear, 15 will be laid
व्यापारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह। - फोटो : amarujala
 जिले में चिप्स फैक्टरी की आस लगाए लोगों के लिए बड़ी खबर है। पेप्सिको कंपनी द्वारा जिले में प्रस्तावित चिप्स फैक्टरी का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी ने 15 फरवरी को  शिलान्यास की तिथि मुकर्रर की है। अफसरों को निर्देश दिए हैं कि शिलान्यास से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। शिलान्यास किसके हाथ होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन



  कलक्ट्रेट में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने व्यापारियों को बताया कि ठठिया में चिप्स फैक्टरी के लिए 70 एकड़ भूमि का चयन कर लिया गया है। 15 फरवरी को इसका शिलान्यास किया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तिर्वा ओवरब्रिज की तरफ जाने वाली सड़क के फुटपाथ पर अतिक्रमण होने और टेंपो चालकों द्वारा मनमाने ढंग से किराया वसूलने की शिकायत की। इस डीएम ने निर्देश दिए कि फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के लिए सर्वे किया जाए। अतिक्रमण हटाने के लिए एआरटीओ, टीएसआई तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कन्नौज की कमेटी बनाकर एक सप्ताह के अंदर टेंपो का किराया निर्धारित किया जाए। टेंपो स्टैंड का ठेका उठाया जाए। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अनिल गुप्ता, पवन त्रिवेदी ने पुष्प गुच्छ देकर जिलाधिकारी को सम्मानित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, व्यापारी विवेक नारायण मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed