फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Children enthusiastically participated in the House Get-Together programme at JPS

Kannauj News: जेपीएस में हाउस गेट-टुगेदर कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Sun, 19 Apr 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 19 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Children enthusiastically participated in the House Get-Together programme at JPS
कन्नौज। विद्यालय में हाउस गेट-टुगेदर कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा आपसी सहयोग की भावना को विकसित किया गया। विद्यालय परिसर की रंग-बिरंगी सजावट और उत्साह से भरे वातावरण को देख हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन

नगर के जेपीएस इंटर कॉलेज में कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों के मार्गदर्शन में हुई, जहां छात्रों को रेड रोजेस, ग्रीन लीव्स, ब्लू बर्ड और गोल्डन विंग्स हाउस में विभाजित किया गया। प्रत्येक हाउस को एक विशिष्ट पहचान और उद्देश्य दिया गया, इसमें छात्र अपने समूह के प्रति जुड़ाव और जिम्मेदारी महसूस कर सकें। हाउस के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने समूह के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें प्रेरित किया। गोल्डन विंग्स की प्रतिनिधि रितिका पटेल ने आत्मविश्वास और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया। ब्लू बर्ड हाउस के प्रतिनिधि अनूप अग्निहोत्री ने छात्रों को एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। कहा कि टीमवर्क ही किसी भी बड़ी उपलब्धि की कुंजी है। वहीं ग्रीन लीव्स हाउस की प्रतिनिधि प्रिया गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी के विषय पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ संजय शुक्ला व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed