फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Child dies due to vehicle collision on expressway

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत

Tue, 20 Feb 2024 02:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 20 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to vehicle collision on expressway
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई। बैरीकेडिंग टूटी होने के कारण बच्चा एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के लालशाहपुर्वा गांव निवासी श्रीकृष्ण कुमार सविता का आठ वर्षीय बेटा आयुष अपनी दादी रामबेटी के साथ गांव निवासी राजेश प्रजापति की बेटी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। सभी महिलाएं सर्विस रोड़ पर स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए गई थीं। आयुष भी अपनी दादी के साथ मंदिर पर गया था। बैरीकेडिंग टूटी होने के कारण आयुष आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन आयुष को बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि आयुष दो बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed