फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Child dies due to drowning in pond, chaos among family members

Kannauj News: तालाब में डूबने से बच्चे की मौत परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 03 Sep 2024 04:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in pond, chaos among family members
तिर्वा। खेत में बकरी चरा रहे भाई बहन तालाब के पास पहुंच गए। तालाब के पास पहुंचने पर किसी तरह भाई पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई कों डूबता देख बहन चीखने चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुन आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे कों बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जंहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



ठठिया थाना क्षेत्र के खामा गांव निवासी संदीप दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार की शाम कों संदीप की बड़ी बेटी पल्ल्वी( 8) अपने भाई राज (5) के साथ बकरी चरा कर वापस घर जा रही थी। रास्ते में मौजूद तालाब पर पल्ल्वी हाथ पैर धोने लगी इसी दौरान बकरी भागने लगी। बकरी कों पकड़ने के लिए दौड़ा राज तालाब में गिर गया।भाई कों पानी में डूबता देख बहन चीखने चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुन आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे कों बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जंहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार कों पिता के आ जाने पर शव कों पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed