{"_id":"64ce9aef3df6b952230f1594","slug":"cheated-of-six-lakh-rupees-by-making-a-deed-of-second-land-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1415-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दूसरी जमीन का बैनामा कर ठगे छह लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दूसरी जमीन का बैनामा कर ठगे छह लाख रुपये
Sun, 06 Aug 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा। धोखाधड़ी कर दूसरी जमीन का बैनामा कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित को जान से मारने की धमकी देेते हुए रुपये वापस करने से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
कस्बे के कालिका नगर निवासी राजेन्द्र कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि धर्मपुर गांव निवासी करतार सिंह ने करीब तीन माह पहले जमीन छह लाख रुपये में बेचने पर तय हुआ था। जमीन का सौदा तय होने पर उसने पांच लाख रुपये खाते में और एक लाख रुपये नकद लेकर जमीन का बैनामा कर दिया। कहा कि कुछ दिन बाद उसको जानकारी हुई कि करतार सिंह ने धोखाधड़ी कर दूसरी जमीन का बैनामा कर दिया है। जब उसने रुपये वापस मांगें तो गांव के लोगों के बीच समझौता के दौरान दो माह का समय लिया। समय निकलने के बाद वह रुपये वापस करने में आनाकानी करने लगा। गुरुवार की देर शाम को करतार सिंह, गौरव राजपूत व मनोज के साथ एक दुकान पर खड़ा था। उसने अपने रुपये वापस मांगें तो वह गालीगलौज करने लगा और जान से मार देने की धमकी देनी शुरू कर दी। पुलिस ने सीओ शिवप्रताप सिंह के आदेश पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।