फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chances of rain in two days, may provide relief

Kannauj News: दो दिनों में बारिश के आसार, मिल सकती है राहत

Tue, 18 Jun 2024 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain in two days, may provide relief
कन्नौज। जिले के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। 19 से 21 जून तक कहीं-कहीं बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। साथ ही संभावना है कि 27 जून से पहले कभी भी जिले में मानसून की एंट्री हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में 19 से 21 जून को आसमान में बादल छाने के साथ ही दिन के तापमान में कमी आ सकती है, जबकि रात का तापमान बढ़ेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जिससे दिन व रात के तापमान में कमी आएगी। इस दौरान कहीं कहीं बारिश की भी संभावना है। इसके बाद 25 जून से प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होगी और बारिश का दौर चलेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed