फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CDO honored 10 workers.

Kannauj News: सीडीओ ने 10 कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

Fri, 25 Sep 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
CDO honored 10 workers.
कन्नौज। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ विकास भवन के हर्षवर्धन सभागार में हुआ। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह अभियान 25 सितंबर से सात अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सीडीओ ने 40 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरित की और उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म और एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कार्यकर्ताओं के बीच रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित हुई और आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिसके जरिए पौष्टिक आहार का संदेश दिया गया। सीडीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बच्चों के स्वस्थ विकास और गर्भवती व धात्री महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में उनकी भूमिका अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed