फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CBI team took away the SIM dealer

Kannauj News: सिम डीलर को उठा ले गई सीबीआई टीम

Fri, 16 May 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
CBI team took away the SIM dealer
कन्नौज। फर्जी नाम पते से जारी सिम कार्डों से हो रहे साइबर फ्रॉड को लेकर सीबीआई ने कन्नौज सहित छह जिलों के नौ सिम डीलरों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी कड़ी में सीबीआई की टीम शुक्रवार को शहर के मकरंदनगर स्थित सिम डीलर की दुकान पर पहुंची। टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई। अचानक शहर में आई सीबीआई टीम की जानकारी लोगों को लगते ही खलबली मच गई।
विज्ञापन


साइबर ठग लोगों से ऑनलाइन ठगी करने में फर्जी सिम का प्रयोग करते हैं। साइबर ठगी में प्रयोग होने वाले 39 सिम कार्ड में से नौ यूपी के हैं। इस मामले में सीबीआई ने छह जिलों के नौ सिम कार्ड डीलरों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कन्नौज शहर के मकरंदनगर स्थित तिवारी किराना स्टोर के सत्यम तिवारी का भी नाम शामिल था। सुबह सीबीआई की टीम शहर के मकरंदनगर स्थित तिवारी किराना स्टोर पर पहुंची और वहां से सत्यम तिवारी को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एजेंसियां अपने अनुसार कार्य करती हैं। शहर में सीबीआई की टीम आई थी, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


ग्राहक की दो बार केवाईसी कर एक्टिवेट करते थे दो सिम
फर्जी सिम कार्ड डीलर एक ग्राहक की दो बार केवाईसी करते थे। इससे वह लोग दो सिम कार्ड एक्टिवेट करते थे, जिसमें एक सिम कार्ड ग्राहक को दे देते थे और दूसरा सिम कार्ड बेंच दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed