फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cathlab built after eight years, now Cardiology Hospital will be handed over

Kannauj News: आठ साल बाद बनी कैथलैब, अब हैंडओवर होगा कार्डियोलॉजी अस्पताल

Tue, 03 Feb 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cathlab built after eight years, now Cardiology Hospital will be handed over
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में कार्डियोलॉजी अस्पताल तो बन गया था पर कैथलैब का निर्माण कार्यदायी संस्था ने नहीं कराया। इस कारण कार्डियोलॉजी अस्पताल हैंडओवर नहीं हो सका था। इसके लिए मंगलवार को डीएम ने कार्डियोलौजी हैंडओवर के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2018 में 127 करोड़ की लागत से 125 बेड का कार्डियोलॉजी अस्पताल बना था। कार्यदायी संस्था ने अस्पताल में कैथलैब नहीं बनाई थी, जिस कारण से कार्डियोलॉजी अस्पताल मेडिकल कॉलेज को हैंडओवर नहीं किया जा सका था। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने कैथलैब निर्माण के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया। उनका प्रयास रंग लाया और कार्यदायी संस्था ने दिसंबर में कैथलैब का निर्माण शुरू कराया और जनवरी में कैथलैब बनकर तैयार हो गई। अब कार्डियोलॉजी अस्पताल के हैंडओवर की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने प्राचार्य को पत्र भेजकर अस्पताल हैंडओवर के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है और तीन दिन के अंदर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समिति में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपेश अस्थाना, सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता सूर्यमणि सिंह, बिजली निगम के अधिशासी अभियंता मगन सिंह एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी पाल को शामिल किया गया है। अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र सहित आसपास के जनपदों के लोगों को हृदय संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए महानगरों की दौड़ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed