{"_id":"6710182acc396cffe30ccd74","slug":"cash-and-jewelery-stolen-by-breaking-window-of-constables-house-kannauj-news-c-12-knp1038-865054-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सिपाही के घर की खिड़की तोड़कर नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सिपाही के घर की खिड़की तोड़कर नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन
हसेरन। सिपाही के मकान की छत पर बने जीने में लगी खिड़की को तोड़कर चोर घर में घुस गए। कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी व जेवर पार कर दिए।
इंदरगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नगरिया निवासी सतेंद्र कुमार सिपाही हैं ओर जालौन कोतवाली में तैनात हैं। दो महीने पहले वह मकान में ताला डालकर परिवार के साथ जालौन ड्यूटी पर चले गए थे। मकान की देखरेख पास में ही रहने वाले पिता खेम नारायन करते हैं। मंगलवार रात चोर छत पर बने जीने की खिड़की उखाड़कर नीचे उतरकर कमरों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब आसपास के लोगों ने गेट खुले देखे तो सिपाही के पिता को जानकारी दी। सिपाही सतेंद्र के भतीजे भानू ने बताया कि चोर आठ हजार रुपये, बच्चों की गोलक, एक सोने का हार, चूड़ी का सेट, कमर बंद, पायलें आदि सामान चोरी हो गए। इसके अलावा चोरी में हुए नुकसान की पूरी जानकारी चाचा के आने के बाद ही हो सकेगी।