फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Case registered against six people for culpable homicide

Kannauj News: छह लोगों पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 12 Apr 2024 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 12 Apr 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Case registered against six people for culpable homicide
छिबरामऊ (कन्नौज)। ईद की नमाज के दौरान हुए विवाद के बाद बेहोश हुए युवक की अस्पताल में मौत होने के मामले में पुलिस ने छह नामजद व चार अज्ञात लोगों पर गैरइरादतन सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। गुरुवार की देर रात मुकदमा दर्ज होने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में मौसेरे भाई शहजाद अहमद ने बताया कि मोहल्ले के ही इरशाद, जुल्फिकार, हाशिम, राशिद, इस्तेखार उर्फ छोटे, नईमउल्लाह उर्फ रिंकू ने तीन वर्ष पहले भांजे सोहेल की हत्या कर दी थी। इस मुकदमे में 18 अप्रैल को बहस है। यह लोग मुकदमे में सुलह करने का लगातार दबाव बना रहे थे। गुरुवार को ईद पर परिवार के लोग पुराने घर पर मौजूद थे। तभी यह लोग चार अज्ञात साथियों के साथ दरवाजे पर आकर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इस दौरान मौसेरा भाई शहनवाज उर्फ शब्बे निवासी मोहल्ला सैयदवाड़ा जान बचाने के लिए भागा। पथराव की चपेट में आने से गिर कर वह बेहोश हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



सुरक्षा के बीच सुपुर्द-ए-खाक शब्बे का शव

गुरुवार की देर रात को पीएम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव मोहल्ला चौधरियान स्थित आवास पर पहुंचा। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। टकराव की स्थिति को देखते हुए पहले से भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। दोपहर बाद पुलिस बल की मौजूदगी में शव को दरगाह स्थित कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शहनवाज उर्फ शब्बे की मौत हार्टअटैक से होने की पुष्टि हुई है। हालांकि इस मामले में गैरइरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच में जो सही पाया जाएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



रात में भी छावनी बना रहा मोहल्ला चौधरियान
मोहल्ला चौधरियान में अयाज खान व इरशाद के परिजनों के बीच हुए पथराव व विवाद के बाद मोहल्ले में सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। रात में भी मोहल्ले की गलियों में पुलिस गश्त करती रही। जबकि कई पुलिस कर्मी अयाज खान व इरशाद के घर के आस पास तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed