{"_id":"64330565ada43afde6032b44","slug":"car-ran-over-a-young-man-returning-from-the-temple-death-kannauj-news-c-12-knp1038-171381-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मंदिर से लौट रहे युवक को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मंदिर से लौट रहे युवक को कार ने रौंदा, मौत
Mon, 10 Apr 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा। मां अन्नपूर्णा देवी के दर्शन करने के लिए बाइक से निकले युवक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कानपुर देहात के राजपुर सिकंदरा गांव के निवासी सिद्धार्थ शुक्ला (23) कस्बे के मंडी बाजार में भाभी ज्योति शुक्ला शिक्षक के साथ किराए के मकान में रहकर बीएड की पढ़ाई करता था। शनिवार की देर शाम को सिद्धार्थ दूध लेने के लिए बाइक लेकर घर से निकला था। दूध लेने के बाद मां अन्नपूर्णा देवी के दर्शन करके घर आते समय कन्नौज तिर्वा मार्ग पर कस्बे की मस्जिद के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दुर्घटना में घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां, डॉक्टरों ने युवक को उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों को मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर वाहन पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।