{"_id":"65d3c0532d1f9d49e8034d96","slug":"candidate-said-paper-leaked-exam-should-be-held-again-kannauj-news-c-214-1-knj1005-109602-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अभ्यर्थी बोले, लीक हुआ पेपर, दोबारा हो परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अभ्यर्थी बोले, लीक हुआ पेपर, दोबारा हो परीक्षा
Tue, 20 Feb 2024 02:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्णक ढंग से होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है, लेकिन कुछ अभ्यर्थी परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं। वह पेपर लीक होने की बात कह रहे हैं। सोमवार को भारी संख्या में अभ्यर्थी कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन देते हुए परीक्षा दोबारा कराए जाने की मांग की। कुछ अभ्यर्थियों ने समाज कल्याण मंत्री को ज्ञापन भी दिया।
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे शिख यादव, प्रियंका, स्नेहा, सोनू, अभय सिंह, बलराम, अभिषेक, हर्ष कुमार, गुलशन आदि ने बताया कि शनिवार और रविवार को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर की पीडीएफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे साफ जाहिर है कि पेपर लीक हुआ है। पेपर लीक होने से परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाएगा और बिना तैयारी करने वालों का चयन हो जाएगा।
अभ्यर्थियों ने मांग की है कि परीक्षा दोबारा कराई जाए और उसकी तारीख भी निर्धारित की जाए। साथ ही पेपर लीक मामले की जांच एसटीएफ से कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद कुछ अभ्यर्थी समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को ज्ञापन देने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पहुंचे और दोबारा निष्पक्ष परीक्षा कराने के साथ ही पेपर लीक करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, जिससे अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो सके।