फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   burned women died

आग से जली महिला की मौत

Mon, 01 Jun 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Mon, 01 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
burned women died
तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव रसूलाबाद में रविवार को आग से जली महिला की उपचार के दौरान राजकीय मेडिकल कालेज में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर में ताला डालकर फरार हो गए। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने युवती की हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी थाना किसनी के नगला भूपति निवासी जगदीश चंद्र ने थाना तालग्राम के रसूलाबाद निवासी बेटी के पति अरुण कुमार, जेठ मनोज कुमार, देवर नारद व गोविंद पुत्रगण प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। उन्होंने बताया कि पुत्री मोहिनी (24) की शादी रसूलाबाद निवासी अरूण कुमार के साथ 19 मई 2010 को की थी। कुछ दिनों बाद ससुराली जन 50 हजार रुपये नकद, अंगूठी और चेन मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। कई बार पंचायत में ससुराली जनों को समझाया गया, लेकिन उनका रवैया नहीं सुधरा।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि 31 मई को उक्त लोगों ने मोहिनी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी महेंद्र कुमार गौतम ने शव कब्जे में लिया। छिबरामऊ के नायब तहसीलदार ब्रह्मानंद की मौजूदगी में बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर गिरफ्तारी करने के प्रयास चल रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed