फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Burglar gang arrested five members of rebars

सरिया चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज। Updated Sun, 17 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Burglar gang arrested five members of rebars
छिबरामऊ (कन्नौज)। कोतवाली पुलिस ने जिले की स्वाट टीम और सर्विलांस टीम के सहयोग से जीटी रोड खुड़ावा से पहले मंदिर के पास से दबिश देकर पांच बदमाशों को पकड़ लिया। इस दौरान उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस को मौके से ट्रक में लदी लोहे की सरिया और बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए गिरोह ने दो माह पूर्व सिकंदरपुर से चोरी की गई लोहे की सरिया की घटना कबूली है।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर सीओ वीपी सिंह सोलंकी ने कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार की रात सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज जगन्नाथ, कस्बा चौकी इंचार्ज गणेश प्रसाद मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी दिनेश कुमार यादव और सर्विलांस टीम प्रभारी तारिक खां के साथ मय पुलिस फोर्स के नगर के पूर्वी बाईपास पर खड़े थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की जीटी रोड खुड़ावा से पहले बने मंदिर के पीछे छह लोग लोहे के गाटर व सरिया ट्रक में लाद रहे हैं। चोरी का माल संदेह होने पर पुलिस टीम ने रात करीब आठ बजे मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


 पीछा कर पांच को पकड़ लिया गया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश सतेंद्र सिंह यादव उर्फ मुस्कान पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम बैजनाथपुर मैनपुरी ट्रक का मालिक है। गौरव यादव पुत्र राजेश कुमार निवासी नगला बरी कुरावली चालक है। पप्पू कोरी पुत्र राम सिंह निवासी एटा, भुवनेश कुमार उर्फ पप्पू पुत्र मूंगी लाल राजपूत निवासी प्रेमनगर फिरोजाबाद और मुकेश कुमार सक्सेना पुत्र रामबाबू अलीगंज रोड एटा निवासी हैं। पुलिस को इनके पास से ट्रक और उसमें लदी लोहे की सरिया के दो छल्ली समेत एक बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछतांछ में बदमाशों ने बताया कि ट्रक में जो सरिया मिली है वह सिकंदरपुर से चोरी की गई थी। मालूम हो कि दो माह पूर्व 18 नवंबर की रात कस्बा सिकंदरपुर में पुलिस चौकी के सामने से सभासद प्रभाकर रावत की दुकान से 95 कुंतल सरिया बदमाशों ने चोरी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed