फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bullies attack constable, mobile broken after fight

Kannauj News: दबंगों का सिपाही पर हमला, मारपीट के बाद तोड़ा मोबाइल

Mon, 19 Feb 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 19 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bullies attack constable, mobile broken after fight
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा में एक होटल पर खाना खा रहे सिपाही को कुछ दबंगों ने नशे में जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दबंगों ने सिपाही को मारापीटा और मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर दो नामजद समेत तीन आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आकाश प्रताप सिंह की ड्यूटी एक व्यापारी के गनर के रूप में लगी हुई है। आकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शानिवार रात 8:30 बजे वह ड्यूटी समाप्त करने के बाद खाना खाने के लिए सरायमीरा स्थित एक होटल पर गया था। वहां पर कचहरी टोला निवासी सिद्धांत भदौरिया, अमन व एक अन्य युवक ने जाति सूचक गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और मोबाइल भी तोड़ दिया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल वीके तिवारी ने बताया कि सिपाही की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सिपाही के साथ होती रही मारपीट, नहीं पहुंची पुलिस
सरायमीरा में ही तहसील परिसर के बाहर चौकी बनी हुई है। चंद कदमों की दूरी पर सिपाही के साथ मारपीट होती रही और पुलिस को इसकी खबर तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed