{"_id":"5890cb574f1c1b7c3de822fc","slug":"brahmins-laws-will-serve-satish-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मणों को साधने ससुराल आएंगे सतीश मिश्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मणों को साधने ससुराल आएंगे सतीश मिश्रा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
सतीश मिश्रा
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा में ब्राह्मण समाज के कद्दावर नेता व राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा अपनी ससुराल में ब्राह्मण समाज को साधने के लिए बुधवार को छिबरामऊ व कन्नौज विधानसभा में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता भीड़ जुटाने की कवायद में जुट गए हैं।
बीएसपी ने स्टार प्रचारकों की कोई भी लिस्ट जारी नहीं की है। रैलियों में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ही उम्मीदवारों को जिताने की अपील कर रही हैं। हालांकि कुछ शीर्ष नेताओं को रैलियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कन्नौज में ब्राह्मण समाज को सोशल इंजीनियरिंग के तहत बसपा की ओर मोड़ने के लिए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी कन्नौज में ससुराल होने की वजह से पुराना नाता भी है।
बसपा जिलाध्यक्ष अजय भारती, जिला प्रभारी शिवांक बाजपेयी, शुभम दुबे, राहुल बाजपेयी, नवीन तिवारी, दिलीप अहेरवार का कहना है कि रैली से संबंधित सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रशासन से रैली की अनुमति मिल गई है। राष्ट्रीय महासचिव छिबरामऊ में प्रत्याशी ताहिर हुसैन सिद्दीकी के आवास के सामने मैदान पर बारह बजे व मानीमऊ बाजार में दो बजे रैली को संबोधित कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।