{"_id":"33adca744fded52d4221c83689cc066c","slug":"board-meeting-heated-altercation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में तीखी नोकझोंक
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका सभागार में गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में
विज्ञापन
मानदेय के मामले को लेकर सभासदों में तीखी नोकझोंक हो गई। दो सभासदों के
बीच नोकझोंक होने से सदन का माहौल काफी देर तक गर्म रहा। बाद में चेयरमैन
के हस्तक्षेप से सभासद शांत हुए। बैठक में कई सभासदों ने अपने विचार रखे।
ईओ द्वारा रखे गए कई प्रस्तावों पर सभासदों ने सहमति जताई। सभासद बलवीर राठौर ने बैठक को हर माह बुलाने की बात कही। कहा कि इससे सभासदों को अधिक मानदेय मिल सकेगा। इसका विरोध करते हुए नामित सभासद राजकुमार प्रजापति ने कहा कि सभासद बजाय अपने जनता के हित के बारे में सोचे।
सभासदों को मिलने वाले मानदेय से विकास कार्य कराए जाएं, जिससे जनता को लाभ मिल सके। इस मुद्दे को लेकर दोनों सभासदों में तीखी नोकझोंक हुई। सभासद शमशाद खां ने जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने को खोदी गई गलियों को खुला छोड़ने की शिकायत की।
जिस पर चेयरमैन राधा गुप्ता ने जल निगम के सुपरवाइजर पवन चौधरी तलब किया और कहा कि एक मोहल्ले में पूरी लाइन बिछाने के बाद ही दूसरे मोहल्ले में काम शुरू किया जाए। सभासद राहुल यादव ने खुले नाला पर पटिया डलवाने की मांग की। जिस पर चेयरमैन ने ठेकेदार को शीघ्र ही नाला पाटने के आदेश दिए।
इस दौरान ईओ बीडी भट्ट ने कहा कि सभासद पालिका की आय बढ़ाने में सहयोग करे। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था, सड़क, गली, नाला निर्माण व प्रकाश व्यवस्था के लिए उपकरण खरीदे जाने का प्रस्ताव रखा। जिसको सदन में पास कर दिया गया। चेयरमैन ने कहा कि पेयजल योजना के तहत कस्बा के प्रत्येक मोहल्ले में नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है।
पानी की आपूर्ति के लिए चार ओवरहेड टैंक का निर्माण व आठ नए नलकूप लगाए जा रहे हैं। कई सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जनता की सुविधा के लिए एक दर्जन अत्याधुनिक महिला व पुरुषों के लिए पेशाब घर बनाए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, बैठक के दौरान एक सभासद द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने से नाराज चेयरमैन ने सभासद को फटकार लगाई और कहा कि सभासद सदन की मर्यादा को बनाए रखे। सदन में इस मामले को लेकर काफी देर तक सन्नाटा पसरा रहा।
नौ महिला सभासदों में एक भी बैठक में मौजूद नहीं थी। जिसको लेकर काफी चर्चा रही। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्र कुमार गुप्ता, सभासद पप्पन गुप्ता, मुशाइद रजा खां, अनिल चौरसिया, अयूब सिद्दीकी, ललित मोहन सिंह, मुश्ताक खां, दीपू गुप्ता, आरपी सिंह आदि मौजूद थे।