फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Blackmailed pharmacist and asked for money after doing porn chatting

अश्लील चैटिंग कर फार्मासिस्ट को ब्लैकमेल कर मांगी रकम

Sun, 29 Sep 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Blackmailed pharmacist and asked for money after doing porn chatting
कन्नौज। जालसाज ने पत्नी की फेसबुक आईडी से लखनऊ में रहने वाले फार्मासिस्ट को अश्लील फोटो भेजने के साथ ही चैटिंग कर ब्लैकमेल किया। मुकदमा दर्ज कराने की धमकी व मामले को निपटाने के लिए दो लाख की रकम मांगी। फार्मासिस्ट की तहरीर पर पुलिस ने जालसाज और महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मूलरूप से उन्नाव निवासी राजीव अवस्थी पुत्र देवदत्त लखनऊ के हसनगंज में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। मौजूदा समय में यह 42, शिवम नगर, कृष्णानगर लखनऊ में रहते हैं। 20 सितंबर को उनकी फेसबुक आईडी पर सुबोधनी डी नाम की आईडी से हेलो और हाय का मैसेज आया। इसी बीच सुबोधनी डी की आईडी से एक लड़की की पांच अश्लील फोटो आईं। फार्मासिस्ट ने इस तरह की हरकतें करने से मना किया। 24 सितंबर को उमेश चंद्र द्विवेदी निवासी चौधरी सराय ने फार्मासिस्ट राजीव अवस्थी को फोन कर बताया कि सुबोधनी नाम की महिला ने उनके खिलाफ अश्लील वार्ता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। उमेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि वह परेशान न हों। एसपी और उनके गनर से मामला निपटाने की बात कर ली है। दो लाख रुपये वह कन्नौज आकर जल्द दे दें। इतने में मामला निपट जाएगा। रुपये देने का दबाव बनाने के लिए आरोपी ने राजीव अवस्थी की आईडी पर कई पुलिस अधिकारियों के साथ फोटो सेंड कीं। रविवार को राजीव अवस्थी ने सदर कोतवाली में उमेश चंद्र द्विवेदी और सुबोधनी डी निवासी कन्नौज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उमेश चंद्र द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। फार्मासिस्ट राजीव अवस्थी ने बताया कि आरोपी से उनकी जान-पहचान थी। इसका फायदा उठाकर उसने साजिश के तहत उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास किया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों के बीच पैठ का उठाता था फायदा
कन्नौज। आरोपी शहर के निजी डिग्री कालेज में शिक्षक रहा है। वह कई सामाजिक संस्थाओं का सदस्य होने के साथ ही प्रोजेक्ट नई किरण का सदस्य भी रहा। वह अक्सर पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में बैठता था। लोगों को धमकाने और दबाव बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी फोटो सोशल साइट पर शेयर करता था। आरोपी उमेश चंद्र द्विवेदी के कई लोगों को ठगी का शिकार बनाने की पुलिस अधिकारियों ने आशंका जाहिर की है। एएसपी विनोद कुमार ने सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा को मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। सदर कोतवाल ने आरोपी के दो मोबाइल कब्जे में लिए हैं। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ने बताया कि रुपयों के लालच में फार्मासिस्ट को ब्लैकमेल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed