फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Black River drowning in student's death

काली नदी में डूबने से छात्र की मौत

Fri, 22 May 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमरउजाला, कन्नौज Updated Fri, 22 May 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हनुमंतखेड़ा के निकट काली नदी में

विज्ञापन
नहाने गए छात्र की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव का विमल (10) पुत्र धनीराम गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ काली नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। बच्चों ने इसकी जानकारी गांव पहुंचकर परिजनों को दी।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू कर दी। करीब एक घंटे बाद जब तक उसे निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पाकर चौकी नौरंगपुर के दरोगा लालाराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed