फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Black out in five villages

पांच गांवों में ब्लैक आउट

Wed, 29 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 29 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Black out in five villages
फुंका ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला

अमोलर-तालग्राम। भीषण गर्मी में फुंक रहे ट्रांसफार्मर मुसीबत बने हैं। ग्रामीणों को भीषण गर्मी में बिजली-पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बिजली विभाग से गुहार लगाने के बावजूद अभी तक फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सुधार न हुआ तो जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन


फिरोजपुर-तरेपुरवा के ग्रामीण नत्थू सिंह, रामभेष, सर्वेश कुमार, रामऔतार, राजेश कुमार, दफेदार, विशंभर का कहना है कि बिजली आपूर्ति के लिए रखा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर से दोनों गांव को बिजली मिलती थी। ट्रांसफार्मर फुंकने पर कुछ लोगों ने राजकीय नलकूप के निकट रखे ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ लिए।
विज्ञापन


जिससे लोड अधिक होने के कारण नलकूप का ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। अब सिंचाई के लिए संकट खड़ा हो गया है। रसूलाबाद के राशिद कुरैशी, अजमेरी, जवाहर, राधे, रामसिंह जगदीश, कालीचरण, इलियास, अमन, शाह-ए-आलम, मौलाना नफीस और खुशनूर ने बताया कि गांव में रखे 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले फुंक चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुरैशी मोहल्ले में रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर भी रविवार की रात फुंक गया। जिसमें रोजेदारों को परेशानी हो रही है। नमाज पढ़ने के लिए टार्च लेकर जाना पड़ता है। भवानी सरांय के  प्रधान विजय सिंह, सुमित, सत्येंद्र, बबलू, रामानंद, राजेश का कहना है कि  63 के वीए का ट्रांसफार्मर सुविधा शुल्क देने के बाद 18 जून को बदला गया था।

  यह 12 घंटे भी नहीं चल सका। 19 जून की सुबह टेस्टिंग में फुंक गया। बिजली विभाग के कर्मचारी फुंका ट्रांसफार्मर तो खोल ले गए लेकिन अभी तक दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं रखा है। जिससे गांव में अंधेरा है। गांव ऊंचा के ग्रामीण अमित, बिहारी लाल, सोनेलाल, पवन, सतीश, हर्षवर्धन का कहना है कि 20 दिन पहले  63केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था।

काफी दौड़भाग के बाद आठ दिन पहले बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर रखवाया। ये ट्रांसफार्मर 15 दिन भी नहीं चल सका और फिर फुंक गया। बिजली पानी के  संकट से जूझ रहे गांववासियों की समस्या कोई सुनने वाला नहीं है।


जेई उपेंद्र राज ने बताया कि रसूलाबाद के दोनों ट्रांसफार्मर स्टोर से इशू (जारी) हो चुके है। वहीं भवानी सरांय का ट्रांसफार्मर स्टोर में जमा है, नंबर लगा हुआ है। फिरोजपुर-तरेपुरवा गांव के ट्रांसफार्मर बदलने में समय लगेगा। क्योंकि ग्रामीणों ने अभी तक बकाया बिल जमा नहीं किया है। ग्रामीण बिजली का बकाया बिल जमा कर दें। ट्रांसफार्मर शीघ्र बदला दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed