फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJYM to strengthen the force

भाजयुमो को मजबूत करने पर दिया बल

Sat, 13 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 13 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJYM to strengthen the force

आरकेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भाजयुमो की बैठक

विज्ञापन
में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। साथ ही मथुरा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जिला प्रभारी विकास दुबे ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि मथुरा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और गुंडागर्दी के चलते प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया और बोले कि आने वाला समय निश्चित ही भाजपा का है। कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनमानस भय मुक्त होकर चैन की सांस लेता है। भाजयुमो के जिला महामंत्री गौरव द्विवेदी ने मथुरा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से पंजीकरण फार्म भरवाए।

बैठक के दौरान डेढ़ सैकड़ा से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने मथुरा जाने के लिए अपने आवेदन पत्र पूर्ण किए। बैठक में अनुराग दुबे, अकबरपुर मंडल उपाध्यक्ष अरुण दुबे, समधन के पंकज शर्मा, नवीन पटेल, अंशुल दुबे, पकंज कठेरिया, दीपक पालीवाल, देवेंद्र सैनी और राजा चौरसिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed