फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP, SP among nine nominations

भाजपा, सपा समेत नौ ने किया नामांकन

Mon, 30 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 30 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
BJP, SP among nine nominations
नामांकत करते बनवारी लाल दाोहरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कन्नौज विधानसभा से समाजवादी पार्टी से वर्तमान विधायक अनिल दोहरे ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, सदर सीट से ही भारतीय जनता पार्टी से पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तिर्वा सीट से पूर्व विधायक कैलाश राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी से पर्चा दाखिल किया। छिबरामऊ सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्चना पांडेय ने पर्चा भरा। सदर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राज कठेरिया, भारतीय सुभाष सेना से कृपा राम, जन अधिकार मंच से राम प्रकाश सिंह ने पर्चा दाखिल किया। वहीं तिर्वा विधानसभा से भारतीय सुभाष सेना से करन सिंह ने पर्चा दाखिल किया। भारतीय सुभाष सेना से राजेश कुमार सिंह ने छिबरामऊ से नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


12 ने लिए नामांकन पत्र
कन्नौज। कन्नौज विधानसभा से कमलेश कुमार कटियार व दीपक कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र लिया। वहीं, तिर्वा विधानसभा से समाजवादी पार्टी से विजय बहादुर पाल, लोकदल से महेश सिंह तथा अनिल कुमार पाल, दलजीत सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र लिया। छिबरामऊ विधानसभा से आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक से रानी देवी, संयुक्त विकास पार्टी से उमेश चंद्र, सबका दल से सुरेंद्र सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अर्चना कुमारी व मीरा देवी ने नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन


अनिल दोहरे करोड़पति को पत्नी लखपति
सपा से सदर प्रत्याशी अनिल दोहरे (55) का निवास स्थान गांव टिकैयनपुर्वा, जलालाबाद है। उन्होंने एलएलबी तक शिक्षा ग्रहण की है। चल संपत्ति 61 लाख 44 हजार 490 रुपये, अचल संपत्ति एक करोड़ दो लाख 50 हजार रुपये है। उनके पास एक कार, एक बाइक, 47 हजार 360 रुपये के जेवर, दो लाख पचास हजार रुपये नगद, 15 लाख की कृषि भूमि है। रिवाल्वर, रायफल का भी शौक रखते हैं। वहीं, पत्नी के पास 59 हजार 200 रुपये के जेवरात, चल संपत्ति दो लाख 53 हजार 113 रुपये, 21 लाख रुपये की कृषि भूमि, 36 लाख की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावक- नवाब सिंह यादव, मुन्ना दरोगा, बृजेंद्र नारायण, मनोज दीक्षित

बनवारी लाल के पास करोड़ों की संपत्ति, वाहन नहीं
भाजपा प्रत्याशी बनवारी लाल दोहरे (65) के पास चल संपत्ति छह लाख 50 हजार 856 रुपये, अचल संपत्ति एक करोड़ 70 लाख है। इनके पास वाहन नहीं है। 30 ग्राम सोना, 50 हजार रुपये नगद, 75 लाख की कृषि भूमि है। इनके पास असलहा नहीं है। डेहलेपुर बांगर में इनका निवास स्थान है। 60 लाख और 35 लाख के आवासी प्लाट हैं। एलएलबी तक शिक्षा ग्रहण की है। सन 2004 में धारा 420 में मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं, पत्नी के पास चल संपत्ति पांच लाख 70 हजार, अचल संपत्ति 17 लाख 75 हजार है। इनके पास एक बोलेरो, 100 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी है।
प्रस्तावक - सुब्रत पाठक, राजकुमार, भोलानाथ, गौरव कुमार

कैलाश राजपूत के पास लखनऊ, गाजियाबाद में जमीन, कई मुकदमे
भाजपा प्रत्याशी कैलाश राजपूत (60) स्नातक हैं और इनका निवास गढ़िया मेरापुर, छिबरामऊ है। चल संपत्ति 36 लाख 74 हजार 836 रुपये, अचल संपत्ति 83 लाख 25 हजार 666 रुपये की है। इनके पास एक स्कार्पियो, 60 हजार के जेवर, 25 हजार नगद, कृषि भूमि जिले की तिर्वा तहसील व छिबरामऊ में अकृषि भूमि, लखनऊ, गाजियाबाद व तिर्वा में कीमत कुल करीब 66 लाख की है। असलहा नहीं है। 193, 423, 466, 467 में मामले दर्ज हैं। वहीं पत्नी के पास 50 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी, चल संपत्ति दो लाख चालीस हजार, अचल संपत्ति  39 लाख 28 हजार की है।

प्रस्तावक - वीर सिंह भदौरिया, सर्वेश कुमार, सत्य प्रकाश, अशोक कुमार

अर्चना पांडेय के पास कार्बाइन, पिस्टल और राइफल
भाजपा की अर्चना पांडेय (56) के पास पिस्टल, कार्बाइन, राइफल हैं। इनका निवास जरिया मोहल्ला, छिबरामऊ, कन्नौज है। इन्होंने एमए तक शिक्षा ग्रहण की है।
चल संपत्ति 69 लाख 57 हजार 957 रुपये, अचल संपत्ति 99 लाख 50 हजार रुपये की है। वाहन नहीं है। 49 लाख 75 हजार रुपये के जेवर, 70 हजार रुपये नगद और बैंक खाता में 15 लाख 22 हजार रुपये हैं। 12 लाख 50 हजार रुपये की अकृषि भूमि है। वहीं पति के पास नगद कैश 80 हजार, बैंक खाता में 35 लाख 56 हजार हैं। 23 लाख 52 हजार रुपये के जेवर हैं। एक बंदूक, पिस्टल भी है। चल संपत्ति 72 लाख 53 हजार 607 रुपये, अचल संपत्ति 66 लाख 75 हजार रुपये की है। एक लाख कीमत की कृषि भूमि है।
प्रस्तावक - नरेंद्र सिंह राजपूत, सतेंद्र कुमार, राजेश प्रकाश, योगेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed