{"_id":"592871fb4f1c1b12355359ff","slug":"bjp-s-hand-in-the-fire-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर की आग में बीएसपी का हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर की आग में बीएसपी का हाथ
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 26 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य को इत्र भेंट करते पूर्व चेयरमैन देशराज शाक्य व अरुणा शाक्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि सहारनपुर मामले में बीएसपी नेताओं ने आग में घी डालने का काम किया है। मामला सुलझ जाने के बाद बसपा नेत्री ने मामले को तूल दिया। इससे लगता है सहारनपुर की आग में बीएसपी का हाथ है। कौन नेता किसके पीछे है। जनता के सामने जल्द ही आ जाएगा। कानून अपना काम कर रहा है। सहारनपुर की घटना के मामले में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के भाई आनंद सिंह व भीम सेना से साठगांठ के मामलों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का शुक्रवार को लखनऊ से कंपिल जाते समय तालग्राम क्षेत्र के निकवा कट और तिर्वा क्षेत्र के फगुहा गांव के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को मोदी सरकार ने बड़ी धनराशि देकर दिखा दिया कि वह आम जनमानस की सरकार है। पूर्व चेयरमैन देशराज शाक्य व अरुण शाक्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य को इत्र भेंट किया।
विज्ञापन
तिर्वा क्षेत्र में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह तोमर, आकाश शाक्य, डा. ज्ञानेंद्र कुशवाहा, छविनाथ सिंह, सुनील कुमार और तालग्राम में स्वागत करने वालों में राजा चौरसिया, हरिनाथ राजपूत, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, राधेश्याम शाक्य, जीतू प्रजापति, रजनेश राजपूत,आदि रहे।
विज्ञापन