{"_id":"71f103227c481eb29fdf4af7f921b155","slug":"bjp-pulled-candle-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादिकपुर व अलियापुर गांव में जहरीली शराब से हुई
विज्ञापन
मौतों के मामले में पूर्व सदर विधायक कल्यान सिंह दोहरे, कन्नौज नगर पालिका
की चेयरमैन सरोज पाठक के संयुक्त नेतृत्व में शहर के गणमान्य नागरिकों ने
कैंडल जलाकर मृत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए मौन रख कैंडल मार्च
निकाला।
इसके अलावा डा. भीमराव अंबेडकर का निर्वाण दिवस मनाते हुए भाजपा नेता सुब्रत पाठक के जेल भेजने का विरोध भी जताया गया। पूर्व भाजपा विधायक ने कहा कि डा. अंबेडकर भारत के संविधान समिति के अध्यक्ष थे। प्रदेश की सत्ता और प्रशासनिक संविधान के प्रतिबद्धता रखते हुए उन्होंने काम किए।
उन्होंने कहा कि गत छह महीनों से कन्नौज शहर में अराजकतत्वों का बोलबाला है। भाजपा नेता सुब्रत पाठक को बेवजह जेल भेजा गया। जहरीली शराब प्रकरण में भी आठ निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस मौके पर नीरज मेहरोत्रा, ओमप्रकाश पाठक, चंद्रप्रकाश वर्मा, श्याम तिवारी, राजेश दिवाकर, तरुण चंद्रा, सतीश दोहरे, प्रभात बाजपेयी, लालजी श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।