फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP MLAs rescued credentials, SP MLAs back

भाजपा विधायकों ने बचाई साख, सपा विधायक रहे पीछे

Sat, 02 Dec 2017 11:44 PM IST
कन्नौज
कन्नौज Updated Sat, 02 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJP MLAs rescued credentials, SP MLAs back
अखिलेश यादव
निकाय चुनाव में भाजपा के तिर्वा और छिबरामऊ विधायक ने एक-एक सीट जिताकर अपनी साख बचा ली। इस मामले में समाजवादी पार्टी के सदर विधायक पीछे रहे। वे कन्नौज नगर पालिका की सीट जिताने में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन



 निकाय चुनाव में भाजपा के तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत अपने निर्वाचन क्षेत्र की तिर्वा सीट तो नहीं जीत पाए, लेकिन सौरिख नगर पंचायत पर भाजपा को जीत दिलाकर वह साख बचाने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


छिबरामऊ विधायक/आबकारी राज्यमंत्री अर्चना पांडेय छिबरामऊ सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने में कामयाब रहीं, लेकिन वह सिकंदरपुर, गुरसहायगंज, समधन, तालग्राम की सीट पर भाजपा प्रत्याशियों को नहीं जिता सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी मंत्री का कहना है कि सिकंदरपुर सीट पर भाजपा ने किसी प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया था, वहां पर समर्थित उम्मीदवार ही जीता है। गुरसहायगंज, तालग्राम सीट पर पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा है। यह चुनाव लोकल होते हैं।

इससे पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को हताश होने की जरूरत नहीं है, दुगनी ताकत से आने वाले चुनाव लड़े जाएंगे। सदर सपा विधायक अनिल दोहरे का कहना है कि पार्टी का प्रदर्शन सदर सीट पर बेहतर रहा है,


लेकिन पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने के कारण सपा को यह सीट गंवानी पड़ गई है। इसकी समीक्षा होगी और जिन्होंने पार्टी लाइन से हटकर चुनाव लड़ा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed