फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP members shouted slogans of six hours

भाजपाइयों ने छह घंटे तक की नारेबाजी

Sat, 28 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 28 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP members shouted slogans of six hours

प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ भाजपा का सात

विज्ञापन
दिवसीय क्रमिक धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। सदर तहसील में करीब छह घंटे तक धरनास्थल पर भाषणबाजी व नारेबाजी का दौर चला। इस दौरान नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता हर उस सत्ताधारी नेता व अधिकारी का नाम पता नोट करके रख लें जो आज उनका उत्पीड़न कर रहे हैं, ताकि जब सूबे में बीजेपी सरकार बने तब उत्पीड़न करने वालों से अपना हिसाब चुकता कर सकें।

खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक योगेंद्र भदौरिया के नेतृत्व में कन्नौज के साथ ही कानपुर देहात से आए भाजपाइयों ने तहसील में धरना दिया। प्रदेश मंत्री समीर सिंह ने कहा कि यदि इस धरना प्रदर्शन के बाद भी अफसरों ने कार्यप्रणाली न सुधारी तो पूरे प्रदेश में भाजपा आंदोलन छेड़ देगी।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुब्रत पाठक के खिलाफ राजनीति से प्रेरित होकर सत्ता के दबाव में फर्जी मुकदमे लिखाए गए हैं। आने वाले समय में सपा सरकार अपने कारनामों के कारण ही गिर जाएगी। वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण पाठक ने कहा कि सपा सरकारी मशीनरी व सत्ता की ताकत से कन्नौज के भाजपा कार्यकर्ताओं को नेस्तनाबूद करना चाहती है, पर ऐसा नहीं होगा।

आगामी 17 के चुनाव में जनता खुद इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। धरने को अर्चना पांडेय, देवेंद्र देव, महेश शास्त्री, वीर सिंह, मदन पांडेय, विपिन द्विवेदी, विजय मिश्रा, धर्मेंद्र वर्मा, उमाकांत मिश्रा, पुनीत दुबे, राजीव मिश्रा, संजीव कठेरिया ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर दि अतर्स एवं परफ्यूमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक, चेयरमैन सरोज पाठक, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, शिव गुप्ता, बउआ गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, वीर सिंह चौहान, मनोज अवस्थी, कल्लू पांडेय, राहुल राजपूत, रोहित दुबे, सतीश दोहरे, पवन दुबे, अंशू तिवारी, राजीव पाठक, अमरेंद्र तिवारी, प्रभात वाजपेयी, राजेश दिवाकर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed