फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP leaders making false promises without working: Akhilesh

बिना काम किए झूठे वादा कर रहे भाजपा नेता : अखिलेश

Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders making false promises without working: Akhilesh
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा पर बिना काम किए झूठा वादा करने का आरोप लगाया है। रोडशो के दौरान उन्होंने भाजपा को ही निशाना पर रखा। अपने शासनकाल में हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए भाजपा पर कन्नौज की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा जनता इस चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने बारी-बारी से तालग्राम, छिबरामऊ, सिकंदरपुर, समधन, गुरसहायगंज और कन्नौज मुख्यालय पहुंचे। पूरे दिन जिले भर में भ्रमण करने के बाद बुधवार की शाम वह जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं के हुजूम के बीच उन्होंने उनका उत्साह बढ़ाते हुए भाजपा पर खूब हमला बोला। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ने पर महिलाओं और युवाओं का ध्यान खींचा। अपने शासनकाल में कन्नौज के लिए हुए कई विकास कार्यों का सिलसिलेवार नाम लेते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि यह सरकार यहां की अनदेखी कर रही है। कहा कि भाजपा वाले बिना कोई काम किए ही फिर से झूठा वादा करके वोट मांगने पहुंच गए हैं। यह चुनाव उनको सबक सिखाने का है। जनता सबक सिखाएगी, भाजपा को हराएगी। इसी चुनाव से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की इबारत लिखी जाएगी। भाजपा के लोग बहकाने और डराने आएंगे। उनकी बातों में नहीं आना है।
विज्ञापन


गुटबाजी से दूर रहने की नसीहत, धोखा देने वालों से दूरी बनाने का वादा
निकाय चुनाव में पार्टी से अलग होने वालों पर अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए खूब हमला बोला। बोला जब सत्ता थी तो मलाई चाटने आते थे। अब सत्ता नहीं है तो दूसरा ठिकाना तलाश रहे हैं। कहा कि जो धोखा देकर जा रहे हैं, उन्हें जाने दीजिए, बुलाने की जरूरत नहीं है। कहा कि मैं भी उन्हें नहीं बुलाउंगा, न मिलने जाउंगा। कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से दूर रहने की नसीहत दी कि आप प्रत्याशी समर्थन में घर-घर जाकर वोट मांगिए। आप पहुंचेंगे तो वोट जरूर मिलेगा। सदर नगर पालिका से जिलाध्यक्ष कलीम खां की पत्नी यासमीन बानो की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ इनका नहीं है, हम सबका है, पूरी पार्टी का है। पार्टी का साथ दीजिए। धोखा देने वालों से दूरी बनाइए। कहा कि भाजपा जब सपा से टक्कर नहीं ले पाती तो बसपा का सहारा लेती है। इस बार भी ऐसा ही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर रहा नेताओं का मजमा, नीचे कार्यकर्ताओं का हुजूम
पार्टी कार्यालय पर हुई जनसभा के दौरान मंच पर जिला प्रभारी एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पूर्व विधायक अनिल दोहरे, मौलाना इरफानुलहक कादरी, जिलाध्यक्ष कलीम खां, बउअन तिवारी, रजनीकांत यादव, नाजिम खां, जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी, गणेश दुबे, संतोष यादव, नेम सिंह यादव, नुरुल हसन, फहीम खां, दिगंबर यादव, राजेश पाल, हसीब हसन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed